{"_id":"5bc10482bdec2269af648282","slug":"153937623120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता पाने के लिए भाजपा करती है संतों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता पाने के लिए भाजपा करती है संतों का इस्तेमाल
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वामी सानंद की मौत के लिए सीधे तौर पर केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के लिए संतों का इस्तेमाल करती है और मतलब निकल जाने के बाद लावारिस छोड़ देती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एम्स पहुंचे थे। उन्होंने स्वामी सानंद के दर्शन का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर को सुरक्षित रखने की बात कहकर एम्स प्रशासन ने उन्हें लौटा दिया। इस बीच उन्होंने मीडिया से कहा कि स्वामी सानंद गंगा की अविरलता और उसके लिए विशेष कानून की मांग को लेकर 111 दिन तक अनशन पर रहे। उन्होंने मांग को पूरी कराने के लिए जल तक त्याग दिया, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। प्रीतम ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम को अब सानंद की याद आ रही है। उन्होंने नमामि गंगे योजना पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च करने पर भी सवाल उठाए।