{"_id":"5bbfb2edbdec2250292e3d1c","slug":"15392898101-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई धान उत्पादक किसानों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई धान उत्पादक किसानों की मुश्किलें
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से धान उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कटी हुई फसल पर बारिश की बूंदे पड़ने से दाना खराब होने की आशंका बढ़ गई है। घंटे भर आई बारिश से लोगों ने गरम कपड़े पहन लिए। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम खराब होने के बाद दस बजे से शुरू हुई बारिश घंटे भर से अधिक समय तक रही। इसका नुकसान धान उत्पादक किसानों को हुआ। क्षेत्र में धान की फसल कटनी शुरू हो गई है।
हालांकि अभी बड़े पैमाने पर कटान शुरू नहीं हुआ है। बावजूद इसके अगेती बुवाई की फसल कटी जा रही हैै। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि धान की कटी फसल पर बारिश पड़ने से दाना काला पड़ जाएगा, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। धर्मूचक के सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि यदि दोबारा बारिश हुई तो अधिक क्षति पहुंचेगी। बारिश के कारण ठंड अनुभव की जाने लगी है। लोगों ने ऊनी वस्त्रों को पहनना शुरू कर दिया है। दोपहर बाद खिली धूप निकलने से लोगों को खुशनुमा मौसम मिला।