{"_id":"5bbfb2eabdec22500d25f302","slug":"153928980712-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता स्वयंवर में श्रीराम सीता का हुआ मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता स्वयंवर में श्रीराम सीता का हुआ मिलन
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के रंगमंच पर पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के चौथे दिन स्वयंवर से पूर्व राम और सीता का मिलन होता है। सीता राम को देखकर आकर्षित होती हैं और वनदेवी से श्रीराम को अपने पति के रूप में मांगती हैं। सीता स्वयंवर में राजा जनक ने सीता से विवाह की शर्त रखी है, भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ानेे वाले राजा के साथ सीता का विवाह होगा।
गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठा लेते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाते हुए धनुष टूट जाता है। राजा जनक सीता का विवाह श्री राम के साथ कर देते हैं। लक्ष्मण परशुराम संवाद में परशुराम हाथ जोड़ लेते हैं वह जान जाते हैं कि श्रीराम मानव नहीं है वह स्वयं विष्णु के अवतार के रूप में धरती पर जन्म लिया है, जो असुरों का संहार करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, सतीश पाल, निर्देशक मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित कुमार, अशोक मौर्य, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी, अमर आदि मौजूद थे।