फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय सशस्त्र  पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मियों ने जिला कल्याण अधिकारी के समक्ष 10 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि संगठन विगत लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों की बैठक हुई, जिसमें कर्मियों ने सशस्त्र सेना की तर्ज पर अर्द्धसैनिक बलों को भी समान वेतन, पेंशन व अन्य सुविधा दिए जाने की मांग की। कर्मियों ने छठवें व सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने व पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर भी जोर दिया। कहा कि आज तक सेवानिवृत्त कर्मियों व वीर नारियों को वर्ष 1990 से पहले के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही सीपीसी कैंटीन को जीएसटी से मुक्त करने, लासनायक व नायक के पदों को फिर से जीवित करने, सशस्त्र सेना की तर्ज पर अर्द्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा देने व उनके आश्रितों को भर्ती में छूट दिए जाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर जय सिंह रावत, सत्ये सिंह रावत, राजेंद्र सिंह कपरवान, सीएम बहुगुणा, सीताराम जुयाल, चंदन सिंह बिष्ट, केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed