{"_id":"5bbf8557bdec224fc70219f3","slug":"1539278141215-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आई कांग्रेस, 15 से विधानसभा में बैठकों का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आई कांग्रेस, 15 से विधानसभा में बैठकों का दौर शुरू
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। हाईकोर्ट की ओर से निकाय चुनाव की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू करने के फैसले के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विधानसभा में कांग्रेस ने नगर और ब्लाक कार्यकारिणी की बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है। 15 अक्तूबर से कर्णप्रयाग, गैरसैंण और गौचर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आहूत की गई हैं।
कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत और आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज रावत ने बताया कि 15 अक्तूबर को गैरसैंण में कांग्रेस नगर और ब्लाक कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 16 अक्तूबर को 11 बजे कर्णप्रयाग में, शाम चार बजे से गौचर में नगर कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता, ब्लाक और नगर अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में गैरसैंण नगर पंचायत के अलावा कर्णप्रयाग और गौचर नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं।