{"_id":"5bbf842abdec2250461e7351","slug":"15392778392013-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को सीएम करेंगे योजनाओं की समीक्षा, होमवर्क में जुटा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को सीएम करेंगे योजनाओं की समीक्षा, होमवर्क में जुटा जिला प्रशासन
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 13 अक्तूबर को कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करेंगे। सीएम के प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और केंद्र व राज्य योजना से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि किसी विभाग की विशेष उपलब्धि, कोई नवाचारी कार्य हो तो उसकी भी जानकारी उपलब्ध कराएं। डीएम ने सीएम के कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पाद और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हंसादत्त पांडे, डीएफओ अमित कंवर, एडीएम एमएस बर्निया, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, सीईओ एलएम चमोला, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, लोनिवि के ईई डीएस रावत और पूर्ति अधिकारी आईडी नौटियाल आदि मौजूद थे।