{"_id":"5bbce110867a55287113c0f3","slug":"153910501410-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के छात्रों का आंदोलन जारी, कहा बिना शिफ्टिंग के नहीं मानेंगे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के छात्रों का आंदोलन जारी, कहा बिना शिफ्टिंग के नहीं मानेंगे।
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस निर्माण, कार दुर्घटना में घायल छात्रा की आर्थिक मदद और सुविधाजनक कैंपस में शिफ्टिंग की मांग के लिए आंदोलनरत छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं एनआईटी प्रशासन छात्रों को मनाने में जुटा है। कहना है कि छात्रों के आंदोलन के संबंध में उत्तराखंड शासन व एमएचआरडी को सूचित कर दिया गया है। छात्रों को भी समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन अक्तूबर को लैब जाते समय एक बेकाबू कार ने एनआईटी की दो छात्राओं नुपूर मुंडा व नीलम मीणा को टक्कर मार दी थी। नीलम का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित एनआईटी के छात्र-छात्राएं चार अक्तूबर से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे है। मंगलवार को आंदोलन के पांचवें दिन छात्रों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षित अस्थायी कैंपस में शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के संबंध में उत्तराखंड शासन व एमएचआरडी को सूचित कर दिया गया है। छात्रों ने परीक्षा बहिष्कार की सूचना दी है, जिसके लिए छात्रों को समझाया जा रहा है।