फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खो-खो में जैन बालिका इंटर कॉलेज विजेता

खो-खो में जैन बालिका इंटर कॉलेज विजेता

Tue, 09 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खो-खो में जैन बालिका इंटर कॉलेज विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान स्कूल जैन बालिका इंटर कॉलेज ने महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज को 7-6 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुषमा सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में बोक्सा जनजाति इंटर कॉलेज शीशमबाड़ा की टीम ने जीआईसी भीमावाला की टीम को 4-3 के अंतर से मात दी।
सेमीफाइनल मुकाबले में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर की टीम ने जीआईसी बाड़वाला की टीम को 9-5 और जैन बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने बोक्सा जनजाति इंटर कॉलेज की टीम को 14-8 के अंतर से हरा फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के कई स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, निर्मला रावत, गोविंद सिंह चौहान, प्रद्युम्मन राणा, धन सिंह कंडारी, दर्शन सिंह कंडारी, अजय गिरी, सीपी नेगी, जेएस चौहान, सीपी नौटियाल, अजय कुमार, सेवानंद शर्मा, भूपेंद्र महरा, महेश सेमवाल, कविता, हिमानी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं जीआईसी कालसी में संपन्न हुई कालसी ब्लॉक की अंडर-17 बालिका खो-खो में जीआईसी पजिटिलानी की टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अस्टाड़ की टीम को हरा खिताब कब्जाया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अतर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर पूजा, धनंजय घिल्ड़ियाल, सुषमा खत्री, नरगिस, कामिनी, रवि रावत, सुनैना, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed