{"_id":"5bbb8468867a5528304c9bfa","slug":"15390157603-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने किए बदरीनाथ के दर्शन
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। सदविप्र समाज सेवा के संस्थापक सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में आयोजित पितृ मोक्ष साधना कार्यक्रम में 800 साधकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से साधक पहुंचे। विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया।
बदरीनाथ धाम में सद्गुरु आश्रम में प्रवचन करते हुए सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि बदरीनाथ जैसा स्थान पृथ्वी पर और कहीं नहीं है। उन्होंने सद्गुरु के सानिध्य की महिमा भी बताई। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में तप, ध्यान और साधना से मनुष्य कई जन्मों के बंधन से मुक्त हो जाता है। इसके बाद सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी, आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सदविप्र समाज सेवा के प्रदेश प्रभारी महात्मा विनोद, आचार्य संतोष शर्मा, मीडिया प्रभारी आदिश्री भी मौजूद थीं।