फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ में पितर पक्ष के अंतिम दिन 3000 तीर्थयात्रियों ने किए पितर तर्पण

बदरीनाथ में पितर पक्ष के अंतिम दिन 3000 तीर्थयात्रियों ने किए पितर तर्पण

Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में पितर पक्ष के अंतिम दिन 3000 तीर्थयात्रियों ने किए पितर तर्पण
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में सोमवार को पितृ विसर्जन के दिन 3000 तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण किया। इसके साथ ही 6425 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के दर्शन किए। धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक 951511 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

15 जून से 15 सितंबर के बीच बरसात के कारण बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने से तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई थी। बरसात थमने और मौसम सामान्य होने के बाद फिर से तीर्थयात्रा में बढ़ोत्तरी हुई। इन दिनों पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री प्रतिदिन धाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी रहने के बाद फिर मौसम सामान्य हो गया है। धाम के चारों ओर ऊंची चोटियों पर बर्फ जमीं हुई है। सुबह और शाम को धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं नगर पंचायत बदरीनाथ की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि ठंड को देखते हुए धाम में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed