फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में दशोली ब्लॉक रहा अव्वल, दूसरे स्थान पर रहा नारायणबगड़

विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में दशोली ब्लॉक रहा अव्वल, दूसरे स्थान पर रहा नारायणबगड़

Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में दशोली ब्लॉक रहा अव्वल, दूसरे स्थान पर रहा नारायणबगड़
गोपेश्वर। तीन दिवसीय 18वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 17 में 102 अंकों के साथ दशोली ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायणबगड़ (74) द्वितीय और थराली (40) तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 14 में भी दशोली ब्लॉक (46) प्रथम, नारायणबगड़ (74) द्वितीय और थराली (32) तृतीय रहा। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी डीएल टम्टा और संयोजक कुंवर सिंह रावत ने अव्वल खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग की 80 मीटर दौड़ में मनीष पुरोहित-प्रतिभा प्रथम, देवेंद्र बिष्ट-अनुष्का द्वितीय और प्रियांशु-रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग की 110 मीटर दौड़ में संजय-शिवानी, सौरभ सती-संजना और अभय रावत-शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 के बैडमिंटन में मयंक-सिया ने प्रथम, सौरभ कंडेरी-उमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेटे के अंडर 17 में आदित्य नेगी-अमीषा ने प्रथम, हर्षित-अनुष्का ने द्वितीय और दिव्यांशु-अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक केसी पंत, वीरेंद्र बिष्ट, कुलदीप रावत, पृथ्वी सिंह रावत, कुलदीप नेगी, हरेंद्र कुंवर, भुवन चंद्र डिमरी, वीरेंद्र नेगी, दीवान सिंह नेगी, विजय लक्ष्मी, गजपाल धर्म्वाण, राजेंद्र असवाल, लक्ष्मी नेगी और ऋचा लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed