{"_id":"5bbb844b867a55284b3eab9d","slug":"15390157311223-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूधंसाव की जद में आईटीआई वार्ड के 23 से अधिक परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूधंसाव की जद में आईटीआई वार्ड के 23 से अधिक परिवार
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के आईटीआई वार्ड के 23 से अधिक मकान भूधंसाव की जद में हैं। लोगों का कहना है कि लगातार भूधंसाव होने से यहां मकानों में दरारें आ रही हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
वार्ड निवासी सच्चिदानंद पाटिल, मोहन लाल शाह, नारायण दत्त रतूड़ी, गब्बर सिंह नेगी और सोहन नौटियाल सहित कई लोगों ने कहा कि आईटीआई वार्ड में वर्ष 2010 से भूधंसाव की समस्या बनी है। वहीं बस्ती के ठीक ऊपर की द्योड़ी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण यहां भूधसांव हो रहा है जिससे सड़क टूट गई है और नारायण दत्त रतूड़ी का मकान खतरे की जद में आ गया है। अन्य लोगों के मकानों में भी दरारें आ रही हैं। लोगों ने जल्द भूस्खलन और भू-धंसाव के ट्रीटमेंट की मांग की। एसडीएम जीआर बिनवाल का कहना है कि आईटीआई में भूधसांव का मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच के बाद यदि जरूरत पड़ी तो भूगर्भीय सर्वे किया जाएगा।