{"_id":"5bba6bf8867a55681568961b","slug":"15389439688-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को दौड़ा विकासनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को दौड़ा विकासनगर
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वारियर गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से हॉफ मैराथन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। वारियर गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का बढ़ावा देने के लिए हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने हरी झंडी दिखा हाफ मैराथन की शुरूआत की।
हरबर्टपुर स्थित खेल मैदान से शुरू हुई यह रामलीला हरिपुर से होते हुए डाकपत्थर बैराज में पहुंच संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में एथलीटों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। महिला वर्ग की मैराथन में रक्षा पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पना चौहान दूसरे और नीतू चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की मैराथन में आशीष कुमार ने बाजी मारी। रघुवीर सिंह दूसरे और सरदार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के युग में बेटा और बेटियां दोनों समान है। उनके बीच मतभेद नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष रिहाना सिद्दकी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी एलमदास, अतुल शर्मा, प्रीति सैनी, अनीता सैनी, रितु सैनी, नरेश सेनी, देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।