{"_id":"5bba6b1e867a5568796ab644","slug":"15389437514-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। दिल्ली के सिख श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड गुरुद्वारे साहिब पहुंचा, जहां हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के चेयरमैन जनक सिंह के नेतृत्व में जत्था ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। जत्थे में शामिल संदीप सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने के लिए दिल्ली के 100 संगतों का जत्था ऋषिकेश से रवाना हुआ। मंगलवार को जत्था मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचेगा, जिसके बाद 10 अक्तूबर को विधि-विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
हेमकुंड गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक दर्शन सिंह ने बताया कि हेमकुंड में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु तीर्थस्थल में पहुंच रहे हैं। अभी भी हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कपाट बंद करने के दौरान श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए दिल्ली, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना आदि इलाकों से करीब छह हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष ढाई लाख के करीब श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं। रविवार को विभिन्न राज्यों से ऋषिकेश पहुंचे एक हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं, जिनमें हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के चेयरमैन जनक सिंह, संदीप सिंह, देवेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।