{"_id":"5bba288d867a5514be21c2cc","slug":"153892671015-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी पखवाड़े पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई भाषा के प्रति रूचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी पखवाड़े पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई भाषा के प्रति रूचि
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में हिंदी पखवाड़े पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर हिंदी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर डा. सुशील कुमार कोटनाला को श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया।
रविवार को कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों की नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता में नवीन कुमार प्रथम व ओमप्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सुलेख में नवीन कुमार पहले व राजेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता में नेहा पंचभैया व संदीप कोठारी क्रमश: प्रथम द्वितीय रहे। सुलेख प्रतियोगिता में संदीप कोठारी को पहला व श्याम देव शास्त्री को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संदीप कोठारी विजेता व शुभम भट्ट उपविजेता रहे। साथ ही भाषण में मोहित शर्मा ने पहले व श्रीनिवास ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। वाद विवाद में प्राची नौटियाल व कनिका गैरोला क्रमश: पहले, दूसरे नंबर पर रही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने के साथ ही सोशल साइट के फायदे और नुकसान भी बताए गए। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की संवाहक है।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. केबी सुब्बरायुडु ने इस मौके पर हिंदी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए डा. सुशील कुमार कोटनाला को श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया। परिसर की ओर से यह सम्मान इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा पर आरंभ किया है। जोकि हिंदी में रचनाधर्मिता के लिए प्रतिवर्ष दिया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो. सुशील उपाध्याय, प्रो. आजाद मिश्र आदि मौजूद रहे।