{"_id":"5bba2884867a5514b60d1f73","slug":"15389267006-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने जंगल गई महिला खाई में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने जंगल गई महिला खाई में गिरी, मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। मंडल घाटी के जंगल में घास लेने गई गंगोलगांव की एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे गंगोलगांव की 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी स्वर्गीय दिनेश सिंह घास लेने समीप के जंगल में गई थी। जब देर शाम तक गीता घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने जंगल में गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। रविवार को सुबह परिजन और अन्य ग्रामीण महिला की खोजबीन में जंगल गए तो गीता देवी का शव गांवछोरी तोक में खाई में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहाड़ी से काफी पत्थर भी खाई में गिरे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला पत्थरों की चपेट में आने के कारण खाई में गिरी होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो