{"_id":"5bba2881867a55681f5639dc","slug":"153892669711-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल से फरार चल रहा अभिक्त पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल से फरार चल रहा अभिक्त पंजाब से गिरफ्तार
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने पिछले नौ साल से जमानत के बाद फरार चल रहे अभियुक्त सुरजीत उर्फ मिंटू को पंजाब में धर दबोचा। पुलिस ने एक हफ्ते में तीन फरार अभियुक्तों को पकड़ लिया है। कोतवाली को अब शेष छह फरार (मफरुर) अभियुक्तों की तलाश है।
सुरजीत सिंह उर्फ मिंटू निवासी धारी ढुंढसिर (कीर्तिनगर टिहरी) के खिलाफ वर्ष 2009 में कोतवाली श्रीनगर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। वह ट्रक में परिचालक था। मिंटू और उसके एक साथी पर सरकारी राशन को क्षेत्र में ले जाने के बजाय श्रीनगर में बेचने का आरोप था। इस दौरान उन्हें तहसीलदार ने पकड़ लिया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे फरार घोषित कर दिया गया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त ने गिरफ्तारी के वक्त अपना नाम सुरजीत निवासी ढुंढसिर बताया था। ढुंढसिर क्षेत्र में कई गांव आते थे। इन गांवों में सुरजीत नाम के किसी व्यक्ति का पता ठिकाना नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि अभियुक्त का असल नाम मिंटू निवासी धारी ढुंढसिर है। इसके बाद अभियुुक्त के लुधियाना के एक रेस्टोरेंट में काम करने की जानकारी मिली। मिंटू को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।