{"_id":"5bba287d867a5514bd29ab36","slug":"153892669415-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अनशन कारी अस्पताल में भर्ती, गिरीश बहुगुणा ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अनशन कारी अस्पताल में भर्ती, गिरीश बहुगुणा ने संभाली कमान
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। रोजगार पैकेज सहित 17 सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ अनशन पर बैठी बुजुर्ग महिला लाजवंती देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय प्रशासन ने उसे सीएसची कीर्तिनगर में भर्ती करवाया दिया है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के स्थान पर गिरीश बहुगुणा फिर से अनशन पर बैठ गए है।
रविवार को पांचवें दिन रामलीला मैदान में अनशन पर बैठी बुजुर्ग महिला लाजवंती देवी की तबियत अचानक खराब हो गई। इस दौरान अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार हरिहर उनियाल ने महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जबकि उनके स्थान पर प्रभावित क्षेत्र के गिरीश बहुगुणा फिर से अनशन पर बैठ गए है। सीएचसी के डा. विनय शर्मा ने बताया कि अनशनकारी महिला को उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस मौके पर प्रभावितों ने मांगे पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। अनशन स्थल पर सरस्वती देवी, बीना देवी, कमला देवी, गीता देवी, सीमा पुंडीर, देवेश्री, सुनिता पांडे, सोहन लाल आदि मौजूद थे।