सावधान! फर्जी कर्मचरियों को नहीं दें आधार नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। हरिद्वार में आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद ऋषिकेश पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के साथ ऐसे संदिग्ध लोगों की सूचना देने की अपील की है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हरिद्वार में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से आधार कार्ड का नंबर लेकर ठगी के मामले सामने आए हैं। शातिर मशीन पर लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर बैंक खाते से नकदी साफ कर देते हैं। ऋषिकेश में ऐसे ठगों के सक्रिय होने की आशंका पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर सूचित करने की अपील की है।