{"_id":"5bb6687d867a55291c7b4cdb","slug":"153868093515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी : सुनील
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी : सुनील
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। राजकीय पॉलीटेक्निक गढ़ी श्यामपुर खदरी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सौ मीटर, दो मीटर और चार मीटर दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची और लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं।
श्यामपुर खदरी स्थित महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी विनोद जुगलान और पॉलीटेक्निक के प्राचार्य सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि खेल में जीत के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं से खेल नियमों के पालन करने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज सकलानी ने प्रतिभागियों से खेल की भावना से खेलने की अपील की। मुख्य अतिथि विनोद जुगलान ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के साथ साथ छात्रों में बौद्धिक, शारीरिक क्षमताओं का विकास करना है। प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद की स्पर्धाएं हुईं। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर स्मारिका शाह, कविराज, देवेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, आरपी चंदोला, नीरज डंगवाल, सीता राम थपलियाल, सोहन लाल, मंजु अग्रवाल, पवन नेगी, प्रीति तिवारी, प्रदीप रावत, एसएम सिलस्वाल, प्रीति नेगी, स्वाति, मयंक जोशी, गौरव कुमार, अंजना, अनुष्का, ज्योति नैनवाल, शालू आदि मौजूद रहे।