फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नारायणबगड़, देवाल और गौचर में आयोजित हुई शतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

नारायणबगड़, देवाल और गौचर में आयोजित हुई शतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

Thu, 04 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़, देवाल और गौचर में आयोजित हुई शतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
नारायणबगड़/देवाल/गौचर। बृहस्पतिवार को नारायणबगड़, देवाल और में जूनियर हाईस्कूलों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
नारायणबगड़ के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया। प्रतियोगिताओं के पहले दिन बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीति रावत, 1500 मीटर दौड़ में रूपा प्रथम रहीं। 800 और 1500 मीटर दौड़ में सूरज कुमार प्रथम और 3000 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आरएल रोधियाल, सुदर्शन कनेरी, गंभीर सिंह नेगी, मनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देवाल में आयोजित शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने किया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दीक्षांत कुनियाल और विनिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संतोष प्रथम रहे। इस मौके पर बीईओ बीसी मिश्रा, एमआर घुनियाल, भुवन जुयाल, कलम बिष्ट आदि मौजूद थे। गौचर मेला मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं के मार्चपास्ट में पनांई संकुल प्रथम, देवल संकुल द्वितीय और कर्णप्रयाग संकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 सब जूनियर बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में मनीषा और अंडर 17 बालक वर्ग में पवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी यूसी कैलखुरा, केके सती, केसी चौहान, विनोद नेगी, प्रदीप भंडारी, बीएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed