{"_id":"5bb648b8867a5528f13b8a8c","slug":"153867280218-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-स्वामी को दें ऑल वेदर रोड परियोजना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-स्वामी को दें ऑल वेदर रोड परियोजना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत मुआवजा वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पीपलकोटी के प्रभावितों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी से भेंट कर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भू-स्वामी को देने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल और बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह के नेतृत्व में परियोजना प्रभावित कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद वह डीएम से मिले। प्रभावितों ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत पीपलकोटी क्षेत्र में अधिकांश लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई है, लेकिन भूमि का मुआवजा संयुक्त खाते (खाता-खतौनी) के आधार पर किया जा रहा है। इससे मुआवजा खतौनी में दर्ज सभी खातेधारकों में बंट रहा है, जिससे भू-स्वामी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावितों ने कहा यदि भू-स्वामी को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो वे परियोजना के अंतर्गत आ रही भूमि और मकानों को ध्वस्त नहीं करने देंगे। साथ ही नगर पंचायत पीपलकोटी के कौड़िया से तेलाघाम तक हाईवे चौड़ीकरण का मानक 12 मीटर तक रखने, चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यवसायियों को दोबारा व्यवसाय चलाने के लिए विशेष पैकेज देने, प्रभावितों को भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान एसएस कंडारी, गंगोत्री देवी, हरेंद्र सिंह, जगदंबा प्रसाद, शांता देवी, अनूप, संजय, नवीन, रोहन, हीरा लाल, पुष्कर, मदन, भगत सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर, तेज सिंह, पार्वती और मंजू आदि मौजूद थे।
कोट
मुआवजे का मानक जिला स्तर पर नहीं बदला जा सकता है। जल्द ही एडीएम के नेतृत्व में प्रभावितों के साथ बैठक करवाई जाएगी। परियोजना के तहत मुआवजे के अलावा जो भी भू-अधिग्रहण संबंधी समस्याएं आ रही हैं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।