{"_id":"5bb527fa867a557feb4e3a66","slug":"153859888520-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राक्कलन समिति ने किया प्लांट का निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राक्कलन समिति ने किया प्लांट का निरीक्षण, मिली खामियां
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने बुधवार को सेलाकुई स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में कई खामियां मिलीं। समिति सदस्यों ने प्लांट हेड को दो माह के भीतर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने प्रश्नकाल के दौरान प्लांट से उठने वाली दुर्गंध का मुद्दा उठाया था। इस पर प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने बुधवार को समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि प्लांट में कूड़े की रिसाइकलिंग ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। लीचिढ़ प्लांट भी मानक अनुरूप नहीं है। इसमें निकलने वाला पानी रिसाव होकर सीधे प्लांट से बाहर जा रहा है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका है। प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि यदि दो माह के भीतर प्लांट की स्थिति में सुधार नहीं आता तो प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की संस्तुति की जाएगी। बताया कि समिति समय समय पर प्लांट का निरीक्षण भी करेगी।
विज्ञापन
समिति सदस्यों में विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश डोभाल भी शामिल रहे। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी देहात सरिता डोभाल, सीएमओ डॉ. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएस राणा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
-----
ग्रामीणों ने किया विरोध
सेलाकुई। प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे प्राक्कलन समिति के सदस्यों को आसपास के ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शिकायत के बाद भी लोगों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण कई लोग अपने घरों को बेच अन्यत्र शिफ्ट हो चुके हैं। बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस मौके पर रविंद्र भट्ट, बीना बमराड़ा, आशा कंडारी, शशिलता भट्ट, उमा पंवार, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।