{"_id":"5bb527f7867a55239a793295","slug":"15385988811721-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारसेवक 21 को करेंगे अयोध्या कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारसेवक 21 को करेंगे अयोध्या कूच
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्वनी संगठन की देहरादून इकाई का गठन किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने 21 अक्तूबर को प्रस्तावित अयोध्या कूच को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस दिन पूरे देश से 10 लाख से अधिक कारसेवक राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या से लखनऊ कूच करेंगे। देहरादून जिले से करीब 2500 कारसेवक और प्रदेश से करीब 15 हजार कारसेवक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल में कृपाल सिंह नेगी देहरादून इकाई अध्यक्ष, मनीष कुड़ियाल महामंत्री, शैलेंद्र गुप्ता, विकास नेगी उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार, कमलदीप सिंह मंत्री चुने गए। राष्ट्रीय महिला परिषद में पूजा ठाकुर अध्यक्ष, अनुराधा लांबा उपाध्यक्ष, मीनू, सुनीता थापा मंत्री चुने गए। ओजस्विनी संगठन में मंजू शाह अध्यक्ष, रुक्मिणी उपाध्यक्ष और सोनिया तोमर, प्रभा गुर्साइं मंत्री चुनीं गईं। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, नगर उपाध्यक्ष सुधीर रावत, रविंद्र भट्ट, अमित अग्रवाल, विभा त्रिपाठी, टीना धीमान, आशा कंडारी, शशिलता भट्ट, उमा पंवार, अमित बिष्ट, सतपाल धानिया, बीना बमराड़ा, विजेंद्र बॉबी, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।