फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम: डोभाल

वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम: डोभाल

Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम: डोभाल
वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। तपोवन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल ने वर्तमान में राजनीतिक दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल चुका है। आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी राजनीति में अहम होने जा रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ऊषा बडोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शौर्य डोभाल का स्वागत किया।

महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी ऊषा बडोला ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए महिलाएं एकजुटता के साथ कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर रामी सेमवाल, आशा राणा, नीमा नेगी, बीरा रावत, दशमी पंवार, सरिता पयाल, बबली डोबरियाल, बसंती देवी, सरिता गैरोला, विमला असवाल, निधि थपलियाल, बीना बिष्ट, सीमा त्यागी, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। उधर, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने शीशमझाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शौर्य डोभाल का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मां कात्यायनी में मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, चंद्रवीर पोखरियाल, रवि शास्त्री, आशु पाहवा, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा, नरेंद्र मैठाणी, जयंत किशोर, सुंदर सिंह राणा, राधेश्याम शर्मा, देवेश उनियाल, वामदेव शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed