{"_id":"5bb518f8867a557ff9675498","slug":"15385950431-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सद्भावना यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सद्भावना यात्रा का हुआ स्वागत
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के विज्ञान को समझना होगा : राजेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। गंगा सद्भावना यात्रा बुधवार को तीर्थनगरी पहुंची। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे जलपुरुष राजेंद्र सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक में जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश की पहचान गंगा है और गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा भी प्राप्त है। गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए गंगा के विज्ञान को समझना होगा। इसके अलावा जन समुदाय को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद का समर्थन और गंगा का कानून हमारी गंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। गंगा को अविरल और निर्मल बनाना ही उत्तराखंड के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पर्यावरण कार्यकर्ता जगदीश चौधरी ने कहा कि गंगा के मूल तत्वों को बचाने के लिए मंथन की जरूरत है। नगर कांग्रेस ऋषिकेश के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि गंगाजल औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। इसको बनाए रखने के लिए गंगा की अविरलता सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, इब्राहिम खान, राजकुमार सांगवान, संजीव शर्मा, सुरेश, संजय शर्मा, नीरज, जयपाल जाटव, मदमोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदेश सचिव विमला रावत, सैय्यद मुमताज हाशिम, राजेश शाह, सतीश शर्मा, सुदेश शर्मा, संजय शर्मा, अभिनव मलिक, जोगेंद्र प्रजापति, विक्रम सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।