फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिंडर एकादश व पीपलकोटी की टीमों ने अगले दौर में किया प्रवेश

पिंडर एकादश व पीपलकोटी की टीमों ने अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 02 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिंडर एकादश व पीपलकोटी की टीमों ने अगले दौर में किया प्रवेश
गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में पिंडर एकादश और पीपलकोटी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गोपीनाथ खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मैच पिंडर एकादश और बैरासकुंड एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिंडर एकादश ने 12 ओवर में 131 रन बनाए। बैरासकुुंड एकादश की टीम अपने सभी विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना पाई। इस तरह पिंडर एकादश ने 71 रनों से मैच जीत लिया। 20 रन और छह विकेट लेने वाले खिलाड़ी मिथिलेश फरस्वाण को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच सगर क्लब और पीपलकोटी एकादश के बीच खेला गया। सगर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 98 रन जोड़े। इस आसान लक्ष्य को पीपलकोटी की टीम ने नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। पीपलकोटी की ओर से 26 रन औैर तीन विकेट चटकाने पर अंकित को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर सुरेश वर्मा, पूर्व पालिका सभासद धीरेंद्र रावत, रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, उदय सिंह रावत, राकेश गोदियाल, संजू आर्य, भरत गड़िया और नीरज परमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed