फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पहली शर्त: चिदानंद मुनि

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पहली शर्त: चिदानंद मुनि

Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पहली शर्त: चिदानंद मुनि
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि बिना स्वच्छता के स्वस्थ जीवन का कल्पना नहीं की जा सकती। परमार्थ मीडिया के अनुसार सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता आश्रमाध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति स्वच्छता और शौचालय के महत्व को समझे।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छता और शौचालय का सीधा संबंध मनुष्य के स्वास्थ्य से जुड़ा है, बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पहला कदम है। चिदानंद मुनि ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गंदगी से मुक्ति दिलाने का संकल्पबद्ध कार्य कर रहे हैं। कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी की सोच में परिवर्तन आया है, देश की बेटियों ने भी संकल्प लिया है कि जहां शौचालय नहीं वहां शादी नहीं। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद नसीर रहमान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की लड़कियों ने भी निश्चय कर लिया है कि जिस घर में शौचालय नहीं है, उस घर में निकाह नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed