फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खादर क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने रौंदी फसल

खादर क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने रौंदी फसल

Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खादर क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने रौंदी फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्यामपुर खदरी क्षेत्र के किसान खरीफ की फसल को लेकर दोहरी मार झेल रहे हैं। क्षेत्र में जंगली जानवरों की दस्तक से ग्रामीण पहले ही फसली सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, बीते दिनों हुई बारिश के कारण भी क्षेत्र में कई किसानों की फसल चौपट हो गई है। बीते शनिवार की रात ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के खादर में हाथियों ने कई किसानों की धान की फसल रौंद डाली। इस दौरान हीरामणी, शेर सिंह, पृथी सिंह, विजय सिंह, राय सिंह, पन्ना लाल, विनोद प्रसाद, धीर सिंह, भगवान सिंह, धर्म पाल, जनार्दन प्रसाद, भगवती रयाल, ऋषिदेव रयाल, श्रीपाल, संजय जैन, मंगत सिंह आदि की फसल को जंगली हाथियों ने निशाना बनाकर चट कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय कृषक विनोद जुगलाण ने बताया कि खादर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण किसानों की धान की फसल गिर गई, रही सही कसर जंगली हाथी पूरी कर रहे हैं। बताया कि किसान रातभर जागकर भी फसलों को जंगली जानवरों से नहीं बचा पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आमद रोकने और मुकम्मल सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन

एक माह में खोदी महज 250 मीटर खाई
क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए रातभर जागना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए विभाग से पांच सौ मीटर खाई खोदने की मांग कर रहे हैं, मगर महकमा एक महीने में महज ढाई सौ मीटर खाई खोद पाया है, जिसके कारण हर रोज जंगली हाथियों की झुंड गांव में घुसकर किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीण अब वन विभाग के खिलाफ मोर्चा शुरू करने की तैयारी में हैं। खड़कमाफ के क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडेय ने वन विभाग पर फसली सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर ने वन क्षेत्राधिकारी से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अधूरे पड़े खाई खुदान कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed