{"_id":"5bafad76867a5570e80f6cc3","slug":"15382398431-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने दी आंदोलन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने दी आंदोलन को चेतावनी
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने आहरण-वितरण अधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल, जैनबिष्ट, बोरागाड़ आदि में तैनात डाक्टर, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में कर्मियों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। कर्मियों ने कहा यदि जल्द वेतन आहरित नहीं किया जाता तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में डा. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट एके मिश्रा, भरत सिंह नेगी, हरी राम आर्य, पुष्पा बिष्ट, दुर्गेश्वरी जोशी, मोहनी आर्य, गायत्री बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं। आहरण-वितरण अधिकारी डा. पूनम टम्टा ने बताया कि वेतन आहरण के बिल बनाकर ट्रेजरी में भेज दिए गए हैं, जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा।