फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान : अपनों पर करम दूसरों पर सितम

अतिक्रमण हटाओ अभियान : अपनों पर करम दूसरों पर सितम

Thu, 27 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण  हटाओ अभियान : अपनों पर करम दूसरों पर सितम
फुटपाथ पर जनरेटर रखने वालों को छूट, वहीं फीस भरने के बावजूद यूनिपोल उखाड़े
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। प्रशासन की ओर से विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान में अपनों पर करम दूसरों पर सितम की कार्रवाई रही। एक ओर जहां फुटपाथ पर जनरेटर रखकर कब्जा जमाने वालों को प्रशासन ने छूट दी, वहीं नगर निगम को मोटी फीस देकर यूनिपोल लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।
शहर में यूनिपोल का ठेका लेने वाले विनीत रोहिला ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले ही शहर की गलियों में यूनिपोल लगाने का ठेका एक लाख 53 हजार में एक साल के लिए लिया था। इसमें उन्होंने 22 गलियों में यूनिपोल लगाए थे। विज्ञापन नियमावली के अनुसार उन्होंने ढाई फीट में गली का नाम जबकि साढ़े सात फीट में विज्ञापन लगाया था, जिसका राजस्व सीधे तौर पर नगर पालिका को जाता है। विनीत रोहिला के अनुसार उन्हें यूनिपोल हटाने के लिए नोटिस तक जारी नहीं किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने शहर में 14 लाख रुपये का सामान यूनिपोल लगाने में लगाया था, जिसे एक झटके में ही तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यूनिपोल हटाने संबंधी नगर पालिका एक बार नोटिस जारी किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

गलियों में भी चले अतिक्रमण हटाओ अभियान
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला समिति के जिलाध्यक्ष रोमी बजाज ने शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना की है। कहा कि अस्पताल रोड, 28 फुट रोड और सिनेमा गली अतिक्रमण की जद में आ चुुके हैं, यहां से भी अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। इन गलियों में अवैध तौर पर कांपलेक्स बना दिए हैं, इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अवैध पार्किंग के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के बाद बाजार में पसरा सन्नाटा
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विकासनगर में सन्नाटा पसरा रहा। हर समय भीड़ भाड़ वाले पहाड़ी गली, सिनेमा गली और अस्पताल रोड, अमर स्वीट शॉप, डाक पत्थर चौराहे पर दुकानदारों की सांसे अटकी रही। बाजार में कई दुकानदारों ने दुकान बंद रखी। दुकानदार एक दूसरे से बातचीत करते दिखे।
लगे हाथ फ्लेक्स ले उड़ी महिलाएं
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब सड़क किनारे कब्जे हटाने की कार्रवाई चल रही थी, तो दूसरी ओर कुछ महिलाएं होर्डिंग्सों से फ्लेक्स की ताक पर बैठी हुई थी। जैसे ही होर्डिंग्स गिराने की कार्रवाई शुरू हुई तो महिलाएं फ्लेक्स उतारकर चलती बनीं।
आज भी चलेगा अभियान
बृहस्पतिवार को प्रशासन व नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुधवार को हरर्बटपुर से डाकपत्थर चौराहे एक साइड का अतिक्रमण हटाया गया है, जबकि बृहस्पतिवार को दूसरे साइड का अतिक्रमण हटाया जाना है।


विज्ञापन नियमों के मुताबिक ही विज्ञापन एजेंसी को शहर में यूनिपोल लगाने के लिए परमिट जारी किया गया था। इस संबंधी नगर पालिका की ओर से एनएच को पत्र भी भेजा गया था। - भजन लाल आर्य, ईओ नगर पालिका, विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed