फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में सोमवार को तड़के से देर शाम तक रुक-रुक कर जारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि लगातार रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी उमस से राहत महसूस की। उधर, बीते दो दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से तीर्थनगरी में गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के चलते कई स्थानों पर सीवर चेंबर के ओवरफ्लो होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें मजबूरी में गंदगी पर से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के चलते देहरादून रोड स्थित जीजीआईसी के समीप सीवर चेंबर लीकेज होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों में बारिश से जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान आंध्र आश्रम से लेकर मुनिकीरेती कैलासगेट स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलायम विद्यालय तक सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव से लोगों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी
उधर, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी निशान से काफी दूर है। सीडब्ल्यूसी के अनुसार पिछले तीन सप्ताह में सोमवार को जलस्तर में बढ़ोतरी आंकी गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले सप्ताह गंगा का जलस्तर सबसे अधिक 338.65 मीटर के आसपास दर्ज किया जा रहा था। जबकि सोमवार को गंगा का जलस्तर सुबह छह बजे 338.60 मीटर, नौ बजे 338.73 मीटर आंका गया। सुबह दस बजे से दोपहर तक गंगा का जलस्तर सबसे अधिक 338.78 मीटर दर्ज किया गया। मगर शाम होते-होते गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 338.70 मीटर आंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed