फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से नौ मार्गों पर आवाजाही बंद

बारिश से नौ मार्गों पर आवाजाही बंद

Tue, 25 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश से नौ मार्गों पर आवाजाही बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी/साहिया
विज्ञापन

क्षेत्र में चार दिन से जारी भारी बारिश के बीच जौनसार बावर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सोमवार को भारी बारिश के बीच सड़कों पर जगह जगह मलबा आने से हरिपुर, कोटी, मीनस मोटर मार्ग समेत नौ संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचानी पड़ रहीं हैं। हालांकि, करीब 10 घंटे बाद हरिपुर, कोटी, मीनस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा ली गई। शेष संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अब भी ठप पड़ी हुई है।
हरिपुर, कोट, मीनस मोटर मार्ग पर देर रात 12 बजे इच्छाड़ी और लाल ढांग के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे करीब 40 गांव का संपर्क विकासनगर से कट गया। इच्छाड़ी के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से सेब से लदी एक पिकअप बीच सड़क में ही फंस गई। इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों और यात्रियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी। करीब 10 घंटे बाद सुबह नौ बजे जेसीबी से मलबा हटाकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल कराई जा सकी। साथ ही लोनिवि चकराता अंतर्गत कोटी कनासर, गोराघाटी मानथात, भूट, लोनिवि साहिया अंर्तगत गडोल सकरोल, क्वानू साहिया और लोनिवि (पीएमजीएसवाई) कालसी अंर्तगत रडू मुंधोल, सैंज अटाल, पीपरा मीनस समेत नौ संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है।
विज्ञापन

--------
तीन घंटे बंद रही लाइफ लाइन
साहिया। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस दौरान लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
संबंधित अधिशासी अभियंताओं को प्राथमिकता के तौर पर बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ रहा तो मंगलवार तक सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
- आरके गोयल मुख्य अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed