{"_id":"5ba555fa867a557fe0598fa2","slug":"15375620865-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । जैन समाज की ओर से श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के तत्वावधान में स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धर्मयात्रा में भगवान के विभिन्न रूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शुक्रवार को शांतिनगर स्थित पंचायती अतिथि भवन से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने शोभायात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। यात्रा हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, हरिद्वार रोड, क्षेत्र रोड, प्राचीन भरत मंदिर रोड और त्रिवेणीघाट रोड होते हुए जैन मंदिर में संपन्न हुई।
धार्मिक यात्रा का नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। धार्मिक यात्रा में भगवान को लेकर रथ में बैठने का सौभाग्य महेंद्र जैन, महावीर जैन को मिला। वहीं भगवान के सारथि बनकर रथ चलाने का अवसर राजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। यात्रा में भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
धार्मिक यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से भगवान का गुणगान किया। धर्म यात्रा में श्रीपाल जैन, ओमपाल जैन, राकेश जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, फूलचंद जैन, बलवीर जैन, वकील चंद जैन, कमलकुमार जैन, सचिन जैन, रमेशचंद जैन, पीके जैन, राहुल जैन, कमलेश जैन, सुनीता जैन, गीता जैन, संतोष जैन, बाला जैन, अंशु जैन, साधना जैन आदि मौजूद थे।