{"_id":"5ba555dc867a557eca091390","slug":"153756205713-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद एक परिवार का नहीं पूरे देश का : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद एक परिवार का नहीं पूरे देश का : प्रेमचंद
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को गुमानीवाला के गुलरानी क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग की याद में चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले द्वार का पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। इसलिए शहीदों के नाम पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। यदि कोई भी शहीदों के निमित्त कुछ करना चाहता है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।
बताया कि हाल ही में ऋषिकेश विधानसभा में तीन युवा देश के लिए शहीद हो गए। बकौल अग्रवाल मुझे उनकी शहादत का दुख के साथ ही उन पर गर्व भी है। ऋषिकेश व गुुमानीवाला क्षेत्र में शहीदों की याद में बनने वाले द्वार के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने शहीद के पिता रमेश गुरुंग का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। रंजीत थापा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं, अनीता प्रधान, रजनीश शर्मा, माया घलै, रवि शर्मा, रविंद्र राणा, राजेश व्यास, गोविंद सिंह मेहर, सत्यपाल राणा, महावीर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
हंस फाउंडेशन ने दी तीन स्मारकों की स्वीकृति
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला से कुछ दिन पहले दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इस दौरान उनसे क्षेत्र के तीनों शहीदों की याद में भव्य स्मारक बनाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि मंगला माता ने तीनों स्थानों पर हंस फाउंडेशन की ओर से स्मारक निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
भाषण में भावुक हुए अग्रवाल
विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को शहीद स्मारक के शिलान्यास के मौके पर भावुक हो गए। बकौल अग्रवाल कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं, वह कहते हैं कि मैं शहीदों की शवयात्रा में राजनीति करने के लिए पैदल चला। उन्होंने कहा कि एक पिता ने अपना बेटा देश के लिए खो दिया। उनके दर्द में उस परिवार के साथ रहना भी कुछ लोगों को राजनीति से प्रेरित बात लग रही है। कहा कि ऐसे लोगों को हर बात पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।