{"_id":"5ba555d9867a557eac52875e","slug":"15375620542-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की बेहतरी के लिए काम करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की बेहतरी के लिए काम करने का लिया संकल्प
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लायंस क्लब डोईवाला के 38वें अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पीके सचान और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया। देहरादून रोड़ स्थित मेल्विन जोंस स्कूल परिसर में लायंस क्लब डोईवाला का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने लायंस क्लब के नए अध्यक्ष डॉ. पीके सचान, सचिव एसके बंसल और कोषाध्यक्ष गौरव मल्होत्रा समेत बोर्ड सदस्य को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि गवर्नर विनय मित्तल ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रत्येक सदस्य को सजगता से काम करना चाहिए। लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पीके सचान ने कहा कि क्लब पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। समारोह में कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग, पूर्व गवर्नर लोकमणि जखवाल, पूर्व गवर्नर मुकेश गोयल, अनिल पाल, चंद्रमोहन कोठियाल, ललित बाली, रंजन मल्होत्रा, पवन वर्मा, जसबीर सिंह, दयाराम पाल, आनंद अग्रवाल, नरेंद्र चौहान, रामेश्वरदयाल गुप्ता, शेर सिंह पाल, सुदेश शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।