फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वाल्मीकि कॉलोनी व भरत विहार में दूर होगी पेयजल किल्लत

वाल्मीकि कॉलोनी व भरत विहार में दूर होगी पेयजल किल्लत

Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि कॉलोनी व भरत विहार में दूर होगी पेयजल किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र की दो कॉलोनियों को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी। राज्य योजना के तहत वाल्मीकि कॉलोनी व भरत विहार क्षेत्र के लिए वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है, जल संस्थान आने वाले सप्ताह में उक्त योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन शुरू कर देगा। इससे खासकर ग्रीष्मकाल में उक्त इलाकों की पांच हजार से अधिक की आबादी को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्य योजना के अंतर्गत भरत विहार कॉलोनी के लिए 1.35 करोड़ व वाल्मीकि कॉलोनी के लिए 75 लाख की पेयजल योजना को हाल में वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। जलकल अभियंता अरुण विक्रम सिंह रावत ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर दोनों कॉलोनियों में अगले सप्ताह से पेयजल योजनाओं का कार्य शुरू हो जाएगा। योजना के तहत वाल्मीकि कॉलोनी में 1900 मीटर पेयजल लाइन बिछाने का प्रावधान रखा गया है। जबकि यहां बने पुराने जलाशय पर मरम्मत कार्य होना है। इससे कॉलोनी के करीब 3500 लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

150 केएल का बनेगा ओवरहेड टैंक
भरत विहार कॉलोनी में 135 लाख की योजना के तहत ट्यूबवेल निर्माण व 150 केएल का ओवरहेड टैंक बनाया जाना है। इसके अलावा 3800 मीटर की पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। योजना के क्रियान्वयन से कॉलोनी क्षेत्र के करीब 1200 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। जलकल अभियंता रावत ने बताया कि अगले सप्ताह से दोनों इलाकों में योजना का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त इलाकों में खासकर ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता था, मगर योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद क्षेत्र में पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed