{"_id":"5ba52427867a557f6b0b8b05","slug":"15375493314compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप-compat
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। थराली ब्लाक के एक स्कूल में शिक्षक की ओर से कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, आरोपी शिक्षक ने छात्रा के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष जगमोहन सिंह के अनुसार छात्रा के परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी 11 वर्षीया बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। वह जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी विद्यालय का एक शिक्षक अगस्त माह से छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। दो दिन पहले छात्रा की सहेलियों ने उसके परिजनों को शिक्षक की ओर से छेड़खानी और परेशान करने की बात कही। इस पर छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर इसकी शिकायत की लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी ओर आरोपी शिक्षक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट की। एसआई जगमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।