फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो साल बाद जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मा बच्चा

दो साल बाद जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मा बच्चा

Fri, 21 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो साल बाद जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मा बच्चा

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला अस्पताल में दो साल बाद शुक्रवार को ऑपरेशन से एक महिला की डिलीवरी की गई। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
दो सालों से अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से ऑपरेशन से डिलीवरी नहीं हो पा रही थी, जिससे गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था। इस वर्ष अप्रैल माह में सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा (बाल रोग विशेषज्ञ) ने जिला अस्पताल में तैनाती दी और मई माह में सर्जन डा. जौहरी ने जिला अस्पताल में ज्वाइनिंग दी थी।

शुक्रवार को महिला शोभा बड़वाल को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच की तो पला चला कि महिला का सामान्य प्रसव होना मुश्किल है। इसके बाद सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार, सर्जन डा. जौहरी, निश्चेतक डा. हिमांशु मिश्रा और उनकी टीम ने पूर्वाह्न ग्यारह बजे ऑपरेशन कर महिला का सफल प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि अब सिजेरियन के लिए गर्भवती महिलाओं को बाहरी जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed