फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिले में जल्द हो बाल संरक्षण गृह की स्थापना

जिले में जल्द हो बाल संरक्षण गृह की स्थापना

Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में जल्द हो बाल संरक्षण गृह की स्थापना

विज्ञापन
गोपेश्वर। अनाथ, जरूरतमंद और शोषित बच्चों की देखरेख के लिए जिले में बाल संरक्षण गृह का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र बाल संरक्षण गृह की स्थापना के लिए भूमि चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित परामर्श बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी व्यावसायिक वाहनों, टैक्सी यूनियन के कार्यालय एवं टैक्सी स्टैंड पर भी चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 चस्पा कराने के निर्देश दिए। ताकि जरूरतमंद बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी इस नंबर पर दी जा सके। उन्होंने जिले में बाल मजदूरी को रोकने के लिए श्रम प्रर्वतन अधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला रखा जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने बताया कि जिले में ब्लाक स्तर पर नौ और ग्राम स्तर पर 448 बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। बैठक में प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट/किशोर न्याय बोर्ड की अध्यक्ष साहिस्ता बानो, दूरसंचार के जेटीओ लोकेश पुरोहित, बाल संरक्षण अधिकारी राजवर सिंह बिष्ट और श्रम प्रर्वतन अधिकारी जयपाल भेंटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed