{"_id":"5ba51d93867a557ea40c8b67","slug":"15375476475-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिर्सू-देवलगढ़-कमलेश्वर पयर्टन सर्किट विकसित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिर्सू-देवलगढ़-कमलेश्वर पयर्टन सर्किट विकसित करने के निर्देश
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सहकारिता, प्रोटोकॉल, दुग्ध विकास व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला योजना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए छोटी-छोटी रकम देने के बजाय एकमुश्त धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे योजनाएं अधूरी नहीं छूटेंगी। एक गांव में योजना पूर्ण होने के बाद दूसरे गांव में काम कराया जाएगा।
विधायक धन सिंह ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र (श्रीनगर) के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट एनआईटी, मेरीन ड्राइव, मेडिकल कॉलेज, खिर्सू स्टेडियम और डिग्री कॉलेज पाबौ आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्री ने पौड़ी-खिर्सू-देवलगढ़-धारीदेवी-कमलेश्वर पर्यटन सर्किट के रुप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में पर्यटन विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कहा कि बुआखाल में शिवानंद नौटियाल स्मारक गेट बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांवों में 102 पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी, जिसके जिला पंचायत व शिक्षा विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जल्दी श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में वोटिंग (साहसिक खेल) कराई जाएगी। बैठक में डीएम सुशील कुमार, एसएसपी जेआर जोशी, डीडीओ वेद प्रकाश, एसडीएम श्रीनगर एमडी जोशी, तहसीलदार सुनील राज व ईई लोनिवि सुरेश तोमर आदि मौजूद थे।