{"_id":"5ba3d1ac867a557f70416dc6","slug":"15374626817-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अपनी माता से मिलने माणा गांव जाएंगे भगवान बदरीनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अपनी माता से मिलने माणा गांव जाएंगे भगवान बदरीनाथ
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भगवान बदरीनाथ शुक्रवार को बामन द्वादशी को देश के अंतिम गांव माणा स्थित अपनी माता मूर्ति से मिलने जाएंगे। इस दौरान करीब छह घंटे तक बदरीनाथ के कपाट बंद रहेंगे। भगवान बदरीनाथ के लिए दोपहर में लगने वाला भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को माणा गांव के आराध्य देव भगवान घंटाकर्ण शाम पांच बजे भक्तों के साथ भगवान बदरीनाथ को न्योता देने के लिए धाम पहुंचे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी उत्सव डोली में विराजमान होकर माता मूर्ति मंदिर में पहुंचते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ पुन: अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहेंगे। माता मूर्ति मेले में शामिल होने के लिए कई तीर्थयात्री और ग्रामीण भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भगवान घंटाकर्ण उत्सव डोली से बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीनाथ को माता मूर्ति से मिलने का न्योता दिया। माता मूर्ति उत्सव के दौरान आईटीबीपी और गढ़वाल स्काउट की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।