{"_id":"6ae9e71b13894f51580cc32d","slug":"a-large-contingent-of-forest-personnel-and-trainees-assembled-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138220-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हाथी को हांकने के लिए जुटी वनकर्मियों व प्रशिक्षुओं की भारी फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हाथी को हांकने के लिए जुटी वनकर्मियों व प्रशिक्षुओं की भारी फौज
Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
- जंगल से निकलकर हरबर्टपुर में आए हाथी के लिए रातभर चली कांबिंग, हाथी जंगल की ओर लौटा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। तिमली के जंगल से निकलकर हरबर्टपुर शहर के आबादी क्षेत्र में आए हाथी को वापस जंगल की ओर भेजने में वन विभाग के पसीने छूटे। बड़ी संख्या में वनकर्मियों व वन आरक्षी प्रशिक्षुओं की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार रात को हाथी को जंगल की ओर लौटाया जा सका। उधर आरक्षित वन क्षेत्र से सटे क्षेत्रों में मंगलवार को भी दिनभर गश्त जारी रही।
भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की तिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से निकलकर एक हाथी सोमवार की सुबह पांच बजे हरबर्टपुर शहर की आबादी में आ धमका था। वन विभाग की टीम दिनभर हाथी को जंगल की ओर हांकने का प्रयास करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूरज ढलने के साथ ही हाथी ने आदूवाला और आसन क्षेत्र का रुख किया। हाथी पर नजर रख रही वन विभाग की टीम भी उसके पीछे-पीछे चली। इस दौरान हाथी के आसन बैराज क्षेत्र की ओर मुड़ जाने की सूचना पर रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक आनंद रावत 72 प्रशिक्षुओं की फौज लेकर रात में ही जंगल में उतर गए। वन विभाग की इस बड़ी कसरत के बीच हाथी लगभग 12 बजे आरक्षित वन क्षेत्र की ओर मुड़ गया। तिमली रेंजर विनय नौटियाल ने बताया हाथी दोबारा से जंगल से बाहर न आए इसके लिए पूरे क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही है।