{"_id":"5ba3d0cc867a552c9418ae93","slug":"153746245715-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद चले देवाल मोटर मार्ग पर बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद चले देवाल मोटर मार्ग पर बड़े वाहन
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। लोक निर्माण विभाग ने चेपड़ों गदेरे में वायरक्रेट लगाकर सड़क को बड़े वाहनों के गुजरने के लायक बना दिया है। यहां एक साल से पुल बनाने वाले ठेकेदार ने पुल के ऐबटमेंट के लिए सड़क को नीचे से खोखला कर दिया था, जिससे यहां से बड़े वाहन नहीं गुजर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह और अपर सहायक अभियंता अमरदीप ने ठेकेदार से वायरक्रेट लगाकर दीवार का निर्माण करवाया। दीवार बनने से यहां बड़े वाहन और बसें चलने लगी हैं। राकेश चंद्र, पंकज कुमार, गिरीश चंद्र सुजान सिंह आदि ने कहा कि अब सड़क भी ठीक हो गई है। लिहाजा उत्तराखंड परिवहन को अपनी बस सेवा दोबारा शुरू करनी चाहिए।