{"_id":"5ba2b2f6867a557f5742dee0","slug":"15373892837-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की मांग
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की मांग की है। मांग के समर्थन में बुधवार को संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से भी मुलाकात की। जिस पर उन्होंने छात्रों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
छात्र नेता फरमान अहमद ने कहा कि डिग्री कॉलेज पछवादून का सबसे बड़ा राजकीय महाविद्यालय है। जहां पर पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन कई बार छोटी से छोटी जानकारी के लिए भी छात्रों को कॉलेज के चक्कर काटने पड़ते हैं। हेल्पलाइन नंबर के शुरू होने से छात्रों को खासा लाभ मिलेगा। छात्र अपनी समस्याओं को सीधे कॉलेज प्रशासन के सामने रख सकेंगे। छात्रों को कॉलेज में होने वाली तमाम गतिविधियों की जानकारी एक फोन पर मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की वेबसाइट को भी अपडेट करने की मांग की। मुलाकात करने वालों में आकाश आजाद, समीर अंसारी, रविंद्र सिंह, आशीष, प्रदीप, बिलाल, साहिल खान, आजम, आरजू, कल्पना चौहान, अनीस अंसारी आदि शामिल रहे।