फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल हटाएं

लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल हटाएं

Thu, 20 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल हटाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में एलपीजी रसोई गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ति निरीक्षक ने विभिन्न एजेंसी संचालकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें कर्मचारियों पर नजर रखने की हिदायत भी दी गई है। कहा कि किसी कर्मचारी पर शक हो, तो उसे तत्काल एजेंसी से हटा दिया जाए। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने दून मार्ग स्थित त्रिवेणी गैस सर्विस एजेंसी कार्यालय में क्षेत्र में संचालित तमाम गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक ली, जिसमें करीब आधा दर्जन एजेंसी संचालक शामिल हुए। पूर्ति निरीक्षक ने संचालकों से उनकी समस्याओं का जाना।
विज्ञापन

दिक्कतों का फीडबैक लेकर विभागीय स्तर पर उनके निस्तारण की बात कही। उन्होंने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए संचालकों को जागरूक रहने के निर्देश दिए। कहा कि एजेंसी में तैनात गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जाए। गैस चोरी करने का शक होने पर उसकी जांच के साथ ही लापरवाही पकड़ में आने पर तत्काल उसे एजेंसी से हटा दिया जाए। मौके पर रजनीश शर्मा, एसएस नेगी, सुनील सेमवाल, धर्मानंद पैन्यूली, कमल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम से मुलाकात करेंगे एजेंसी संचालक
ऋषिकेश। शहर में सामने आए गैस रीफिलिंग के दो मामलों से गैस एजेंसी संचालक परेशान हैं। वह इस मामले में एजेंसियों की भूमिका को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर नाराज भी हैं। श्यामपुर में गैस एजेंसी चलाने वाले रजनीश शर्मा ने बताया कि सिलिंडर से गैस चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एजेंसी संचालक इसका समर्थन करते हैं और वह भी इसमें आगे बढ़कर कार्रवाई कराने को तैयार हैं। बताया कि रंगदारी को लेकर संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसडीएम और कोतवाल से मुलाकात करेगा। उन्हें शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed