{"_id":"5ba279b9867a557f624a0140","slug":"15373746311-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ में बनेगी धारडुंग्री-मैखुरा की ढाई किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ में बनेगी धारडुंग्री-मैखुरा की ढाई किमी सड़क
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाली धारडुंग्री-मैखुरा सड़क के शुरुआती ढाई किमी का निर्माण अब पीएमजीएसवाई के तहत होगा। लोक निर्माण विभाग गौचर ने मामले में डीपीआर बनाकर यूआरडीए (उत्तराखंड रुरल डेवलपमेंट एजेंसी) को भेज दिया है। ढाई किमी सड़क का निर्माण करीब दो करोड़ में किया जाएगा।
ब्लाक के डांडा, कनखुल मल्ला, चोपड़यूं, कांडा, मैखुरा, पतक्वाली, विसौंणा सहित आसपास के दस से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के धारडुंग्री से मैखुरा के लिए नौ किमी सड़क है। डांडा से लेकर मैखुरा तक साढ़े छह किमी सड़क पर मरम्मत कार्य वर्ल्ड बैंक की ओर से आपदा मद से किया गया, लेकिन शुरुआती ढाई किमी का हिस्सा बदहाल पड़ा है। सड़क पर करीब पांच साल से मरम्मत और सुधारीकरण नहीं होने से यहां आवागमन जोखिम भरा बना है। लोगों की मांग पर लोनिवि ने शासन को डीपीआर भेज दी है। लोनिवि के सहायक अभियंता मोहम्मद राशिद ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण सहित अन्य सुुुधारीकरण कार्य के लिए सरकार को करीब दो करोड़ दस लाख की डीपीआर बनाकर भेजी है। स्वीकृत होने पर सड़क का सुधारीकरण पीएमजीएसवाई करेगी।
इंसेट
सोनला से मैखुरा तक सड़क बदहाल
कर्णप्रयाग। सोनला से मैखुरा तक करीब 40 किमी सड़क बदहाल बनी है। इस सड़क से ब्लाक के कंडारा, सुनाली, सिलंगी, सैंज, डोंठला और कांचुला सहित आसपास के अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीण विक्रम पंवार, दिगपाल सिंह और अशोक सिंह जयकृत सिंह आदि का कहना है कि केबिल बिछाने के साथ नाली के लिए किए गए अनियमित खुदान से सड़क बदहाल है। साथ ही बारिश से सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की।