{"_id":"5ba279af867a55013270f2a0","slug":"153737462110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने संचालित किया जन जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने संचालित किया जन जागरूकता अभियान
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर/गैरसैंण। कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय गौचर में जन जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने से होती हैं। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। इस मौके पर प्रधानाचार्य मायाराम मौर्य और सुबोध बहुगुणा आदि मौजूद थे।
वहीं गैरसैंण में थाना और चौकी माईथान तथा आदिबदरी की ओर से सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। जीआईसी आगरचट्टी, जीआईसी खेती और जीआईसी बछुवाबाण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ओवर राइडिंग, बिना हेलमेट बाइक चलाना, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, नशे से जीवन और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, चौकी प्रभारी माईथान महेश चंद्र हरबोला सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।