फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्री भद्रकाली डोली सेवा समिति की और से आयोजित श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री भद्रकाली डोली सेवा समिति की और से आयोजित श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 19 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
श्री भद्रकाली डोली सेवा समिति की और से आयोजित श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
कर्णप्रयाग। श्री भद्रकाली डोली सेवा समिति मिश्रवाण गांव प्रतापनगर (टिहरी) की ओर से नगर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण यज्ञ का आयोजन किया गया। ब्रह्ममुहूर्त पर आचार्यों ने मां भद्रकाली और आकाशी भैरव की पूजा की। इसके बाद मां भ्रदकाली, आकाशी भैरव और श्रद्धालुओं ने संगम से भव्य जल कलश यात्रा के साथ मां उमा देवी के दर्शन कर कथा स्थल तक पहुंचे। श्रीमद्भागवत कथा पुराण के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य बिहारी लाल सेमवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पुराण के श्रवण से ही मनुष्य को सभी सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। भद्रकाली डोली सेवा समिति के अध्यक्ष रैपाल सिंह मिश्रवाण ने बताया कि मां भद्रकाली की आज्ञा के अनुसार देवभूमि के विभिन्न तीर्थ स्थलों में विश्व कल्याण की कामना के तहत 51 श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जाना है। अभी तक सेवा समिति ने 13 तीर्थस्थलों में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य रविंद्र चमोली, डा. एमएम नवानी, डा. विजया नवानी, अंकित पैन्यूली, महावीर मिश्रवाण, भगवान मिश्रवाण सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed