फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों के लिए कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना

शिक्षकों के लिए कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना

Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना
गोपेश्वर। घाट ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज पगना में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग के लिए दूसरे दिन भी पगना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। यहां हुई सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश फरस्वाण ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं होने दी जाती, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए हीलाहवाली की जा रही है। कहा गया कि जब तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि ग्रामीणों से वार्ता कर शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, ग्राम विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, अभिभावक समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, वन सरपंच गोविंद सिंह, गब्बर सिंह फरस्वाण, सुरेंद्र लाल, अर्जुन सिंह, राजेसिंह, रमेश चंद्र, गब्बर सिंह फस्वाण, पंचम सिंह, नंदी राम और लखमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed